जहानाबाद: ग्राम प्लेक्स भवन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की अध्यक्षता में लोक सभा चुनाव को लेकर बैठक का किया गया अयोजन
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुचारू रूप से अयोजित करने को लेकर जहानाबाद समाहारणाय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक में जहानाबाद जिले के जिला पदाधिकारी , पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों l के साथ साथ अरवल जिले के डीएम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।