जहानाबाद: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे जहानाबाद, समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक
जहानाबाद में आखिरी चरण यानी की 1 जून को मतदान होना है जिसको ले कर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास का जहानाबाद में आगमन हुआ। जहां की उन्होंने समाहरणालय के सभा कक्ष में जहानाबाद जिलाधिकारी, एसपी, अरवल की जिलाधिकारी सहित सभी उच्च वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की।