बरेली: बरेली में फसल बीमा का पैसा बरसा, 35 हजार किसानों के खातों में पहुंची राहत, नुकसान पर सरकार का सहारा
बरेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 35 हजार किसानों को बड़ी राहत मिली है। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दी गई। अब तक करीब 35 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर हो चुके हैं। रबी फसल के 700 किसानों को भी सीधा भुगतान किया जा रहा है। सांसद ने 72 घंटे में सूचना देने की अपील की।