मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के भरुहना गांव निवासी युवक की वाराणसी से लौटते समय पिरल्ली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भरुहना गांव निवासी मृतक रामसागर उम्र लगभग 28 साल जो की एक दिन पहले ही दिल्ली से आए थे और वाराणसी में पासपोर्ट बनवाने अपने दोस्त गुड्डू के साथ गए थे। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे घर वापस मिर्जापुर आते समय पिरल्ली गांव के रेलवे क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई और साथी गुड्डू घायल हो गए।