सोनाहातु: बारिश से सोनाहातू प्रखंड में कई कच्चे मकान ढहे
लगातार हो रही बारिश से सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के सालबंदा गांव के राजकुमार सिंह मुंडा का कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। बारिश के बाद मंगलवार सुबह 6 बजे मकान ध्वस्त हुआ है। मंगलवार सुबह गांव में मकान ध्वस्त होने कि सूचना पर आजसू नेता संजय कुमार महतो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी लिया। अंचल कार्यालय से बात कर मुआवजा देने की मांग की गई।