सोनाहातु: सोनाहातू: अज्ञात वाहन की टक्कर में पत्नी की मौत, पति हुआ घायल
सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारेयाद मोड़ के समीप सोमवार सुबह 6 बजे आसपास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार शर्मा महतो और उसकी पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से सड़क पर गिर गए थे,आसपास के लोगों ने सोनाहातू अस्पताल पहुंचाया।स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को रिम्स रेफर किया गया था।रिम्स में इलाज के दौरान 23 वर्षीय सीमा देवी का मौत हो गया है।