भाकपा माले ने भोरे विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाया है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि पिछली बार जिस तरह मतगणना में गड़बड़ी की बात सामने आई थी,उसी तरह इस बार भी सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर प्रशासन मतगणना प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।