घोड़ाडोंगरी: भोपाल के वल्लभ भवन मंत्रालय में पूर्व विधायक मंगल सिंह उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट,
घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक एवं जनजातीय समाज के वरिष्ठ नेता श्री मंगल सिंह उइके ने बुधवार को भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनजातीय आयोग मध्यप्रदेश की आगामी कार्ययोजना, जनजातीय समुदाय के विकास तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आत्मीय चर्चा की।