धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, नवविवाहिता की मौत, पति को सुरक्षित निकाला गया
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मौहद्दीनपुर पुल के पास रामगंगा पोषक नहर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 24 वर्षीय नवविवाहिता की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके पति को सुरक्षित बचा लिया गया।