संग्रामपुर: संग्रामपुर में भीषण गर्मी के बीच धान रोपनी की तैयारी में जुटे किसान, बारिश की उम्मीद
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बावजूद किसान धान की खेती की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। गांवों के खेतों में धान बीज की बुवाई को लेकर जुताई का कार्य तेज हो गया है। किसान ट्रैक्टर के माध्यम से खेत तैयार कर रहे हैं ताकि समय पर धान की नर्सरी डाली जा सके। रविवार दोपहर करीब 3 बजे भी तेज धूप के बीच कई किसान खेतों में काम करते