जखनिया: जफरपुर पावर हाउस के पास से अवैध तमंचा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही तमंचा और एक कारतूस बरामद हुई
आज शाम 5:10 पर जफरपुर पावर हाउस के पास से अवैध तमंचा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुल्लहपुर थाने के उपनिरीक्षक महेश चंद्र राव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रुस्तम कुमार सरायधनेश निवासी है जिसके पास से एक अवैध तमँचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।