बरेली: बरेली में बीच सड़क 'पैसों की जंग'! मजदूरी के रुपये को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल जांच में जुटी पुलिस
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित हीरो होंडा एजेंसी के सामने मजदूरी के पैसे के विवाद में बीच सड़क जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद एक व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर हुई इस घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सो