आज 7 जनवरी शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बुधवार रात करीब 1 बजे सिराली नदी से रेत-बजरी की चोरी होने की सूचना खनिज प्रभारी निरीक्षक सुश्री मनीषा तावड़े को दी। सुश्री तावड़े ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम खुदिया पिपलीया के पास नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए एक जेसीबी मशीन और कुछ ट्रैक्टर पाए गए।