कोडरमा: कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, इलाज के दौरान दो की मौत
कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के मेघातरी स्थित कोडरमा घाटी में देर रात दूध से भरे टैंकर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को केबिन से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।