मालाखेड़ा: उमरेन गांव में तेज तूफान और अंधड़ बरसात के चलते मकान के टावर गिरने से महिला मलबे में दबी, मौके पर हुई मौत
उमरैण गांव में दर्दनाक हादसा, मकान का टावर गिरने से महिला की मौत उमरैण गांव में सोमवार देर रात आए तेज तूफान और भारी बरसात के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। खराब मौसम के चलते एक मकान का टावर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 37 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी मुकेश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला घर में मौजूद थी। अचानक टावर गिरने से वह मल