अरवल: आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 10, 2026 जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी ने अरवल परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दी जा रही पोषण, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर स्वच्छता व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति तथा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई।