बबेरू: कमासिन थाना क्षेत्र के कल्लू पुर मोड़ के पास बाइक सवार पति-पत्नी को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत
Baberu, Banda | Mar 29, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता उम्र लगभग 37 वर्ष को इलाज हेतु फतेहपुर बाइक द्वारा जा रहे थे। कि तभी ओवर लोड अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गई, जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये बाँदा भेज दिया है।