दिनारा विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज शनिवार की शाम 5 तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही जन सुराज पार्टी ने भी दिनारा विधानसभा से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। संजय जायसवाल आगामी 20 अक्टूबर (सोमवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।