रसूलाबाद: बिल्हा गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया हैलट रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के बिल्हा गांव निवासी रामेश्वर पुत्र सरदार खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। बिल्हा चौराहे के समीप अचानक एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पायलट अर्जुन सिंह एवं ईएमटी दिनेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया।