अवैध नशा तस्करी पर बद्दी पुलिस का लगातार तीसरे दिन बड़ा प्रहार, लगभग 400 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-9, नालागढ़, सरकारी स्कूल के समीप एक महिंद्रा फोर व्हीलर न० HP12K-6668 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 प्लास्टिक बोरों में भरा कुल 399.500 किलोग्राम अफीम डोडे बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी राकेश कुमार पुत्र श्री लक्ष्मी चंद निवासी गांव मनलोग खुर्द, डाकघर चमदार, तहसील रामशहर, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Solan, Solan | Jul 26, 2026