चैनपुर: सुदना ग्रिड में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के चलते चैनपुर में 11 से 17 अप्रैल तक सुबह 5 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी
सुदना ग्रीड में 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिससे जुड़े 33/11 के०मी० विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पांकी, पाटन, गाहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावाबाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई, तेतराई, रामगढ़ एवं गाँधीपुर की विद्युत आपूर्ति 11 से 17 अप्रैल तक सुबह 05 बजे से सुबह 11 बजे तक बन्द रहेगी।