रामगढ़/थाना क्षेत्र के जमुवा कुरवा गांव में बिगत गुरुवार से लापता 20 वर्षीय मन कुमार मिर्धा का शव सूचना पर पुलिस ने रविवार को एक कूप से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है। इस मामले में रविवार 5:00 पीएम को थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया की पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत होता है कि युवक मन कुमार मिर्धा का कूप में गिरने से उसकी मौत हुई है।