चंदेरी: बत्तीसी मैदान में गौ माता को कुल्हाड़ी मारने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी सुनील परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी टेकरी मोहल्ला ने बताया कि 15 जून की सुबह करीबन 7:00 बजे एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बत्तीसी मैदान में एक गौ माता को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया जिसके कारण उसे गंभीर चोटे आई हैं।पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।