पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया की प्रतिमा कुमारी का राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, पटना में जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व
Purnea East, Purnia | Jul 26, 2026
पूर्णिया महिला महाविद्यालय के जूलॉजी थर्ड सेमेस्टर की मेधावी छात्रा प्रतिमा कुमारी का चयन राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के लिए हुआ है. प्रतिमा 28 जुलाई को पाटलिपुत्र स्टेडियम, पटना में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. जिले में आयोजित 'रेड रन' प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर ये मुकाम हासिल किया है.