गभाना में शनिवार दोपहर में 12 बजे यूजीसी के नए नियमों में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन, चढूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने कस्बा से लेकर तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरिश्चंद्र को सौंपा