हज़ारीबाग: खिरगांव में हुई रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष की हत्या के मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार
हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की मंगलवार सुबह खिरगांव स्थित उनके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी फरार हो गये. फायरिंग की आवाज सुनते ही मंजीत के परिजन और मुहल्ले के लोग आनन-फानन में मंजीत को आरोग्यम अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.