खगड़िया: मुहर्रम पर मारर रसोक में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाठी-तलवार के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण
खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के मारर रसोक में दसवीं मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार शाम पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ निकाला गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सैदपुर दरगाह पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी दी। पूरे आयोजन के दौरान मातमी माहौल में धार्मिक परंपराओं का पालन किया गय