गोपालगंज: परीक्षा केंद्र से 3 परीक्षार्थी निष्कासित, 231 अनुपस्थित रहे
गोपालगंज : पहली पाली में शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल तीन परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किए गए। पहले दिन की परीक्षा से कुल 231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 24406 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। इसमें से 24151 उपस्थित और 255 गैरहाजिर रहे।