पन्ना: पन्ना-छतरपुर हाईवे 'हादसों का हाईवे' बना, गड्ढों से मालवाहन ऑटो के पहिये की कैंची टूटी, बड़ा हादसा टला
Panna, Panna | Apr 8, 2026 नेशनल हाईवे-30 पर आज फिर प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। मोहन निवास चौराहे के पास गहरे गड्ढे के कारण मेले के सामान से भरे एक मालवाहक ऑटो की 'कैंची' टूट गई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बीच सड़क वाहन खराब होने से घंटों जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी रोष है।"