मदनपुर: मदनपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल लौटाए, चेहरों पर खुशी लौट आई
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और जनसेवा की मिसाल पेश की है। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने गुम हुए कई मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को गुरुवार को सौंप दिया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।मोबाइल खोने के बाद मायूस बैठे लोगों के लिए यह पहल किसी राहत से कम नहीं रही।