बालोद: गरज-चमक के साथ बारिश से बदला मौसम, बालोद-दल्लीराजहरा में राहत, डौंडी क्षेत्र में गिरी बिजली, 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट
Balod, Balod | Apr 5, 2026 जिले के बालोद, दल्लीराजहरा, डौंडीलोहारा और अर्जुन्दा क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, हालांकि कुछ देर बाद धूप निकलने से उमस भी बढ़ गई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया