जिले सहित उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते रहे। युवा और बच्चे पिकनिक की तैयारी कर विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर निकल पड़े। मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया हवाई अड्डा पर पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही।