गिरिडीह: डीसी ऑफिस से उपायुक्त ने की SIR 2026 अभियान के अंतर्गत डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा
एसआईआर 2026 अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा बुधवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में उपायुक्त ने की। अभियान की प्रगति का प्रखंडवार एवं विधानसभावार आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।