बीसलपुर: अभयपुर गांव में खेत में पहुंचे मगरमच्छ से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभयपुर गांव में देवहा नदी से सटे एक ग्रामीण के खेत में आज शनिवार को दोपहर 2:00 बजे अचानक मगरमच्छ पानी से निकलकर पहुंच गया जिसके बाद खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है