करकेली: ग्राम ईशनपुरा(कल्दा)निवासी 20 वर्षीय युवक हुआ लापता,परिजनो ने थाना नौरोजाबाद मे दी सूचना,गुमशुदगी दर्ज
Karkeli, Umaria | Jun 14, 2026 ग्राम ईशनपुरा(कल्दा)निवासी 20 वर्षीय युवक संतोष नायक पि.बल्ला नायक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है युवक 12 जून को सुबह अपने घर से किसी काम के लिए पाली जाने के लिए निकाला था उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।युवक के घर वापस न आने और पता न चलने पर मामले की सूचना थाना नौरोजाबाद में दी गई जहां पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।