मोहम्मदगंज: बटऊआ हिंसा मामले में प्राथमिकी दर्ज, 12 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ केस
बटऊआ गांव में हुए हिंसा मामले को लेकर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने गुरुवार रात करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अशोक चौहान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बुधवार रात करीब 8 बजे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवेदन में 10 से 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।