पटना ग्रामीण: पटना सिटी के बाइपास एनएच-30 पर बस पलटने से एक महिला यात्री की हुई मौत, कई अन्य यात्री घायल
बुधवार की अहले सुबह करीब 5 बजे पटना सिटी के बाइपास एनएच-30 पर बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई। बस हजारीबाग से पटना आ रही थी। बताया जाता है कि बस में कुल 45 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना में कई लोग घायल हैं, जिन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, पटना जीरोमाइल यातायात पुलिस के सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर शशि कुमार सिंह ने बताया कि बस पलट गई थी।