पाटी: पाटी में सेन समाज ने संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती मनाई, महाआरती कर प्रसादी बांटी
Pati, Barwani | Apr 14, 2026 नगर में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 426वीं जयंती समाज द्वारा हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाजजन अपनी प्रतिष्ठान बंद कर शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री सेन महाराज के चित्र की विधि विधान से उसकी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती हुई और सभी को प्रसादी वितरित की गई। जिसमें सेन समाजजन शामिल हुए।