बैतूल नगर: "शराब बनी जानलेवा! आठवां मिल पर लहूलुहान मिला युवक, 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल"चल रहा उपचार
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठवां मिल इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे अत्यधिक शराब के नशे में बाइक चला रहा एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक