भिंड नगर: मजदूर महिला ने न्याय की मांग को लेकर भिंड में शुरू की भूख हड़ताल, कार्रवाई न होने पर पुलिस पर लगाए आरोप
ग्राम बरोना निवासी दलित एवं मजदूर महिला नारायणी बाई ने सोमवार को 7 बजे बताया। कि मजदूरी का बकाया भुगतान मांगने पर उनके साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां दी गई।जिसके विरोध में उन्होंने 29 जून से 24 घंटे की भिंड में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी इस भूख हड़ताल का समर्थन किया है।