मड़िहान: बिसहार गांव निवासी 45 वर्षीय महिला आकाशी बिजली की चपेट में आने से झुलसी राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
मड़िहान तहसील क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश के साथ गिरी आकाशी बिजली में। बिसहार गांव निवासी 45 वर्षीय परवंती देवी घर के बाहर बैठी हुई थी। रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे आकाशी बिजली गिरने से झुलस गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक देवी लाल यादव तथा एमटी विशाल पटेल ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।