मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में 2 बाइकों में हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी गोविंदा 27 वर्ष बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे शिवद्वार जल अभिषेक करने गया था। घर वापस लौटते समय कलवारी खुद गांव के पास शाम 5:00 के करीब सामने से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया जिसमें गोविंदा घायल हो गया। मड़िहान अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मिर्जापुर मंडली अस्पताल रेफर किया।