मड़िहान: पांच बच्चों की मां को युवक से हुआ प्रेम मामला पहुंचा थाने संत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच बच्चों की मां को गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया दोनों साथ रहने को राजी हो गए। युवक के परिजनों ने विरोध किया तो पांच बच्चों की मां थाने पहुंच गई। दोनों पक्ष के परिजन दोनों को समझाने बुझाने में जुटे। युवक के परिजन इस रिश्ते को अपनाने से साफ तौर पर मना कर रहे हैं।