मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के कलभूतवा चौराहे के पास बोलेरो का पिछला टायर फटने से बोलेरो पलटी बोलेरो सवार सभी लोग हुए घायल
रिक्शा रामपुर के रामसागर पटेल का परिवार किसी सगे रिश्तेदार के मरनी में प्रयागराज गए थे। शनिवार को घर पहुंचने से पहले कल भूतवा मोड़ के पास बोलेरो का पिछला टायर एकाएक फट गया। जिससे बोलेरो सड़क पर लगाए गए विद्युत पोल में टकराते हुए दो बार पलट गई। बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमे बोलेरो चालक श्याम मोहन को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मिर्जापुर रेफर किया।