शनिवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के झिंझाना थाने की पुलिस ने बिड़ौली—मंगलौरा के रास्ते से सहारनपुर जिले के गांव कपूरी निवासी नशा तस्कर नकीम पुत्र शहजाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से ₹1.26 करोड़ रूपए की 630 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। केस दर्ज कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।