केशकाल: केशकाल घाटी के नीचे इमली मोड़ पर ओवरटेक के प्रयास में हाईवा ने मिनी ट्रक और इनोवा कार को मारी ठोकर
केशकाल घाटी के इमली मोड़ के नीचे रविवार को दोपहर में लोहा गिट्टी लेकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही हाइवा ने तेज रफ्तार में मिनी ट्रक और इनोवा को ठोकर मारते हुए खेत में उतरी गई।गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए, कोई हताहत नहीं हुई।लेकीन कार,हाइवा ओर मिनी ट्रक के एक साइड के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया।केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा चालक को पकड़ लिया है।