बांसवाड़ा: भुतपाडा गांव में खेतों में काम करते समय बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित भुतपाडा गांव में खेतों में काम करने के दौरान बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद मौके पर मौजूद किसानों द्वारा चिल्लाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला इसके बाद घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए परिजनों ने बताया कि नाथु पुत्र हुरजी निवासी भुतपाडा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।