मंदसौर: बालागंज में गाड़ी टकराने के विवाद में चाकू लहराकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अब भी फरार
मंदसौर के बालागंज क्षेत्र में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक को धमकाने और चाकू लहराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,30 जून को दो और रात में तीसरे आरोपी को पकड़ा गया। मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है,