छौड़ाही थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि छौड़ाही थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति छौड़ाही बाजार में हथियार लेकर घूम रहा है.