प्रतापपुर: घाट पेंडारी में तेज रफ्तार टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ घायल
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी में एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।